Homeअध्यात्मआज का राशिफल, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खास,...

आज का राशिफल, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खास, आज हर काम में मिलेगी सफलता…..

मेष :- आज आपका भाग्य आपका पूर्णरूप से साथ देगा, आप अपने हर काम सफल होंगे। आप अपनी योग्यता का प्रयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता के परचम लहरायेंगे। कुत्तों की सेवा करना शुभ फल देगा।

वृष :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। नौकरी करने वालों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है, लेकिन आपको अपने स्वभाव  पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं।

मिथुन :- विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है, प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। आज शरीर में नया जोश देखने को मिलेगा, अपने प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। माता के स्वस्थ्य को लेकर पैसों की परेशानी हो सकती है।

कर्क :- आज घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा, परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज के दिन जो भी कार्य प्रारम्भ करेंगे उसमे भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आज आपका शुभ रंग नारंगी होगा ।

सिंह :- शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत फल प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवशयकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या :- आज आपको अपने स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की आवशयकता है अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार प्राप्त नहीं होंगे, इस समय आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में भी ध्यान रखने की आवशयकता है।

तुला :- आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से करेंगे, एक जिम्मेदार इंसान के रूप में आगे आएंगे। शिक्षा में आपकी योग्यता के अनुसार ही आपको परिणाम हासिल होंगे। आज माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक :- आज भाग्य से पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाएगा, कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में गुस्सा देखने को मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

धनु :- आज आपका भाग्य आपको पूरी तरह से सहयोग नहीं कर पाएगा, कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार या रिश्तेदारों के यहाँ मांगलिक कार्य हो सकता है। आज आपका शुभ रंग पीला होगा।

मकर :- आज का दिन परिवार जनों के साथ व्यतीत करने के लिए अच्छा है, इस से मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार देखने को मिलेंगे। चाचा की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी ।

कुंभ :- आज आपके स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपन देखने को मिलेगा, इस पर आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बाहर अगर किसी के साथ घूमने जाने की योजना बना रहे हो तो सावधान रहें दुर्घटना होने के योग बने हुये हैं। पिता के स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें।

मीन :- आज भाग्य आपको सहयोग करेगा, घर के बड़े बुजुर्गों से लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वभाव पर नयंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल मिलेंगे ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular