देहरादून(शैली)-जिलाधिकारी देहरादून, एस. ए. मुरुगेशन ने मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा उत्तराखंड में 1 सितंबर से 3 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए देखते हुए 1 सिंतबर यानी कल जनपद में स्थित समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों का 1 दिन का अवकाश घोषित किया हैl उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी को उक्त अवकाश के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैंl…….