Homeराज्यउत्तराखण्डमछली पकड़ने के लिए किए गये धमाके से कांग्रेस नेता की मौत

मछली पकड़ने के लिए किए गये धमाके से कांग्रेस नेता की मौत

अल्मोड़ा। गए थे मछली का शिकार करने, खुद ही शिकार हो गए। धमाका कर मछली मारने गए कांग्रेस नेता की धमाके से ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर बाद भैंसियाछाना ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष 50 वर्षीय सर्वजीत सिंह मछली पकड़ने के लिए गदेरे में गए थे। इस दौरान किए गए धमाके की चपेट में आने से उनका सिर फट गया और दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। साथ में गए उनके साथी उन्हें अस्पताल ले गए जाहं उनकी मौत हो गई।
प्रदेश की नदियों में धमाके के जरिए मछली मारने पर रोक लगे होने के बावजूद नदियों और गदेरों में मछलियों को ब्लीचिंग पाउडर डालकर या ब्लास्ट कर मारने की घटनाएं पहाड़ों पर आम हैं। मछली पकड़ने के लिए किया जाने वाला धमाका इतना तेज था कि उनका सिर फट गया और हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। दोस्तों के द्वारा बेस अस्पताल ले जाने के बावजूद सर्वजीत सिंह को बचाया नहीं जा सका।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular