Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने की देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात,अंबानी ने...

मुख्यमंत्री ने की देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात,अंबानी ने दिया उत्तराखंड़ कों सहयोग देने का वादा…..

देहरादून{शैली}- ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड’ ‘इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत आज महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में एक रोड शो किया गया। इस रोड शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को उत्तराखंड में निवेश के अवसरों के बारे में जानकारी देना है इसी कडी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुंबई में देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात की। इस दौरान उनसे उत्तराखंड में निवेश की असीम संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि मुम्बई व उत्तराखण्ड में गहरा नाता है। मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी है। तों उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक राजधानी कहा जा सकता है। दोनों राज्य आर्थिकी व अध्यात्म का बेजोड़ नमूना पेश करते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए महाराष्ट्र के उद्योग जगत को उत्तराखण्ड में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अंबानी ने कहा कि उनका उत्तराखण्ड से गहरा लगाव रहा है और वह उत्तराखण्ड के विकास के लिए हर सम्भव सहयोग करेंगे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular