Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदूषण सोखने वाले यह पौधे घर पर लगाएं, बचाएंगे कैंसर जैसी बीमारियों...

प्रदूषण सोखने वाले यह पौधे घर पर लगाएं, बचाएंगे कैंसर जैसी बीमारियों से

एयर पाल्यूशन सिर्फ बाहर ही नहीं घर के अंदर की हवा में भी होता है। मनी प्लांट, एलो वेरा और स्नेक प्लांट जैसे कुछ पौधे ऐसे भी हैं हवा में मौजूद रसायनों को कम करने का काम करते हैं।

नासा की एक रिसर्च के अनुसार इंडोर प्लांट्स कार्बन डाइट ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने के साथ हवा में ऐसे रसायन जो कैंसर का कारण बनते हैं जैसे बेंजीन और फॉर्मेल्डिहाइड को प्यूरीफाय करते हैं। रिसर्च के अनुसार एक व्यक्ति को हर घंटे 50 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत होती है। एक पत्ती से 5 मिलीलीटर ऑक्सीजन प्रति घंटा रिलीज होती है। जरूरी ऑक्सीजन लेवल की पूर्ति के लिए एक कमरे में 10 हजार पत्तियां मौजूद होनी चाहिए। करीब 300-500 पौधों से जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन मिल पाएगी। जानते हैं ऐसे ही पौधों के बारे में जो घर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं।

बॉस्टन फर्न

इस प्लांट को लगाने के बाद बहुत अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती है। ये आसानी से ग्रो करता है। थोड़ी सी नमी वाली मिट्टी और सूर्य की किरणों से दूरी इसके बढ़ने की कंडिशन है। इसलिए इसे डाइनिंग रूम या बाथरूम में लगा सकते हैं। इसकी पत्तियां इंटीरियर में चार चांद लगाने के साथ हवा में मौजूद केमिकल को एब्लॉर्ब करती हैं।

एलो वेरा

 एलोवेरा सिर्फ हवा को प्यूरीफाय करने के साथ स्किन को भी खूबसूरत बनाता है। इस पौधे को उगने के लिए पानी की जरूरत भी कम होती है। इसके पत्ते काफी मोटे और मजबूत होते हैं। पत्ते के अंदरूनी भाग को काटने पर एक तरह का जेल निकलता है जो स्किन के अलावा भी कई रोगों में इस्तेमाल होता है। इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं होती।

एरेका पाम

एरेका पाम कार्बन डाई ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है। इस पौधे की देखभाल के लिए पत्तियों को हर रोज साफ करना जरूरी है। हर तीन-चार महीने में इनको धूप जरूर दिखाएं। इसे लगाने के लिए नम मिट्टी का प्रयोग करें। सतह के थोड़े नीचे मिट्टी के सूखते ही पौधे को पानी दें।

मनी प्लांट


मनी प्लांट एक बेल है। इसकी एक पत्ती का आकार 7 से 10 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। यह पौधा बहुत कम रोशनी में भी जिंदा रह सकता है। इसे पानी और मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है। मनीप्लांट वायु में मौज़ूद कार्बन डाई ऑक्साइड को ग्रहण करने की क्षमता होती है और यह ऑक्सीजन बाहर निकालता है। मनी प्लांट हवा में कार्बन डाइ ऑक्साइड कम कर हमारे सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देता है।

पाइन प्लांट


घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए देवदार का पौधा काफी मशहूर है। इस पौधे की पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं। इसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। लेकिन समय-समय पर इसकी काट-छांट करने की जरूरत होती है। खास बात है कि यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन रिलीज करता है। इसे घर में कहीं भी लगा सकते हैं।

स्नेक प्लांट

इसे नाग पौधा कहा जा सकता है। इस पौधे को बढ़ने के लिए बहुत कम धूप की जरूरत होती है। इसके अलावा पानी की भी जरूरत ज्यादा नहीं होती। हवा को फिल्टर करने वाले इस पौधे को आप आसानी से अपने कमरे या ऑफिस केबिन में एक कोने में उगा सकते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments