Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड सूचना महानिदेशक से मिला प्रतिनिधि मंडल, ज्ञापन सौंपा

सूचना महानिदेशक से मिला प्रतिनिधि मंडल, ज्ञापन सौंपा

देहरादून। पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था पत्रकार प्रेस परिषद का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सचिव रवि अरोड़ा के नेतृत्व में महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चौधरी से मंगलवार को मिला तथा उनको सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उत्तराखंड में वर्षों से काम कर रहे पत्रकार प्रेस परिषद के सचिव रवि अरोड़ा का कहना है कि उत्तराखंड में पत्रकारों की सुविधाओं के लिए पत्रकार प्रेस परिषद सतत प्रयासत है। केंद्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्ण देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रताप मिश्र तथा सचिव ऋषभ मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार कल्याण के लिए तमाम कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 19 राज्यों में विशेष रूप से कार्य कर रहा यह संगठन उत्तराखंड में विगत पांच वर्षों से कार्य कर रहा है।
श्री अरोड़ा ने इस अवसर पर महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी को जो ज्ञापन दिया उसमें सूचना निदेशालय तथा विभाग द्वारा बनाई जा रही समितियों में पत्रकार प्रेस परिषद को स्थान दिया जाना, पत्रकार मान्यता तथा सूचीबद्धता की कार्यवाही तेज करना जैसी समस्याओं के साथ-साथ देहरादून में पत्रकारों के लिए आवासीय प्रबंधन के लिए पत्रकार कालोनी बनवाना भी ज्ञापन में प्रमुख मांग है। श्री अरोड़ा के अनुसार सूचना महानिदेशक ने प्रतिनिधि मंडल ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर जो प्रमुख लोग उपस्थित थे उनमें अनिल कक्कड़, अनिल गुप्ता, सतीश अग्रवाल, राजिक खान, सरदार मोहन सिंह खालसा, सरदार हरिओम सिंह, सुमन गुप्ता, सुदेश शर्मा, सतपाल, भगवान दास, नरेंद्र सिंह कार्की समेत तमाम लोगों के नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2