Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए जाएंगे सम्मानित


देहरादून। उत्तराखंड के कई पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सेवाओं और विशिष्ट कार्यों के आधार पर मिलेगा।
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक हेतु घोषित 6अधिकारीयों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस-2018 के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाली परेड के समय मुख्यमंत्री द्वारा तथा अन्य उत्कृष्ठ एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह घोषित कर्मियों को पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रागण में सम्मान प्रदान किया जायेगा। उत्कृष्ट, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले प्रत्येक अराजपत्रित अधिकारी/कर्मचारी को क्रमश: 5000 एवं 2000 रुपये नकद पुरस्कार स्वीकृत किया जायेगा।
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक बीएल टमटा, पुलिस उपाधीक्षक(एम),कार्मिक, बजट, पुलिस मुख्यालय, देहरादून, वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देहरादून, महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद बागेश्वर, भगवान सिंह, निरीक्षक(एम)/अनुभाग अधिकारी,परिक्षेत्रीय कार्यालय कुमाऊं नैनीताल। ओम प्रकाश भट्ट, दलनायक, आईआरबी-द्वितीय,हरिद्वार, वीरेन्द्र दत्त उनियाल, निरीक्षक ना0पु0, पुलिस मुख्यालय देहरादून को दिए जाएंगे।
उत्कृष्ट सेवा के लिए मुकेश कुमार पन्त, पुलिस उपाधीक्षक/ मण्डलाधिकारी, हल्द्वानी, धीरेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक नागरिक पुलिस , पुलिस मुख्यालय, देहरादून, वीरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक (एम)/आशुलिपिक,सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय, देहरादून, किशोरी लाल, उनिविश्रे 68 सपु,जनपद देहरादून को दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2