Homeराज्यउत्तराखण्डबेरोजगारों का प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला

बेरोजगारों का प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला

देहरादून। बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सहायक लेखाकार पद हेतु भर्ती परीक्षा से ओ लेवल प्रमाण पत्र की अनिवार्यता हटाए जाने के संदर्भ में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन दिया तथा उनसे मांग की कि यह अनावश्यक शर्त हटाई जानी चाहिए।
बेरोज़गार संघ द्वारा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया गया कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा सहायक लेखाकार परीक्षा हेतु कंप्यूटर अनुभव के लिए ओ लेवल प्रमाण पत्र की अनिवार्यता रखी गई है। बेरोज़गार संघ द्वारा बताया गया है कि उक्त परीक्षा में 10, हज़ार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जिसमें 351 अभ्यर्थी के पास ही ओ लेवल प्रमाण पत्र है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िलों में कम्प्यूटर प्रशक्षिण के दौरान ओ लेवल प्रमाण पत्र के लिए कोई भी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रशक्षिण संस्थान नहीं है जिस कारण पर्वतीय ज़िलों में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए ओ लेवल प्रमाण पत्र अर्जित करना संभव नहीं है।
श्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उक्त प्रकरण के संबंध में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से जानकारी प्राप्त कर उच्च स्तर पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रतियोगी परीक्षाओं में ओ लेवल की अनिवार्यता के बाध्यता के संबंध में समाधान करने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर संदीप चौहान, नीरज,आशीष उनियाल, रवि नेगी, गुरदीप सिंह नेगी, अशोक, मनोज कैंतुरा, सोहन प्रजापति, हरीश असवाल, अभिनव चौहान,अभिशेक ध्यानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular