Homeराज्यउत्तराखण्डतीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल, एकता शर्मा ने जीता तीज...

तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाया धमाल, एकता शर्मा ने जीता तीज क्वीन का खिताब

देहरादून। भले ही तीज 13 अगस्त है लेकिन तीज महोत्सव की धूम मची हुई है। गदरपुर में मातृ शक्ति ने सावन तीज महोत्सव 2018 का आयोजन किया जिसमें प्रतिभागियों ने जमकर धमाल मचाया महिलाओं ने अपने हुनर एवम काबलियत से यह साबित कर दिया कि वह किसी से कम नही है एकता शर्मा की तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। मिसेज इंडिया लुबना बिरिंग एवम अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने तीज का ताज पहनाया। महिलाओं का डांस,रैम्प वॉक, मेहदी, एवम क्विज प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। केबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की धर्मपत्नी मनिवन्दर कौर ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन किया।


आवास विकास स्थित एक बारात घर मे सावन तीज महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की धर्म पत्नी मनविंदर कौर पांडेय, मिसेज इंडिया लुबना बिरिंग देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप फुटेला ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्डी, अशोक छाबड़ा,राकेश गुम्बर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया। नटराज कला केंद्र की डायरेक्टरवंदना शर्मा, मीशा छाबड़ा, अलका खेड़ा निर्णायक रही। महिलाओं की डांस प्रतियोगिता में अनिता राज ने प्रथम, ललिता बिष्ट ने द्वितीय, मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 20 वर्ष तक के बच्चों में तनीषा ने प्रथम, राशि मित्तल ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रैम्प वाक मे करीब एक दर्जन महिलाओं ने भाग लिया जिसमे ब्यूटीफूल आईज के लिए दिव्या कम्बोज, बेस्ट ड्रेसअप के लिए मोनिका, बेस्ट पर्सनालिटी के लिए पूजा को विजयी घोषित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में दीप्ति ने प्रथम, एवम डिम्पल तृतीय स्थान प्राप्त किया। एंकर अना खान ने समा बांधे रखा तथा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में क्विज प्रश्न भी पूछे गए जिसमें प्रतिभागियों ने कई इनाम जीते। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि देश की आधी आबादी अब पुरुषों पर निर्भर नहीं है। अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मिसेज इंडिया लुबना बिरिंग ने महिलाओं को खासकर युवा पीढ़ी को प्रतिभा निखारने के टिप्स दिए तथा कहा कि सकारात्मक सोच के साथ किये गए कार्य से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब किसी से पीछे नही है महिलाए समाज एवम परिवार को दिशा देती है। आयुषी शर्मा,दीपाली सुखीजा, हरषु गाबा की अहम भूमिका रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष लवली हुडिया, अभिषेक गुम्बर, किशन अनेजा,संजीव सुखीजा, ज्योति ग्रोवर, तृप्ति कालरा,शशिकला,सीमा फुटेला,सोनिया गुम्बर, आशु छाबड़ा,आदि मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments