Homeराज्यउत्तराखण्डआज पीछे बैठी सवारी ने नहीं पहना हेलमेट, तों कटेगा चालान.....

आज पीछे बैठी सवारी ने नहीं पहना हेलमेट, तों कटेगा चालान…..

देहरादून{शैली श्रीवास्तव}- देहरादून में आज से दुपहिया वाहन पर दो सवारों केे हेलमेट ना पहनने पर पुलिस सख्त कार्रवाही करते हुए चालान काटना शुरू कर दिया है। वहीं चालान के वक्त चालक के पास सभी दस्तावेज नहीं होने पर दुपहिया वाहनों की सीज भी किया जा रहा है। मौके पर वाहन के पूरे दस्तावेज दिखा दिए गए तो पुलिस पहली बार में 100 रुपये का जुर्माना लगा रही है। दुपहिया पर पिछली सवारी का हेलमेट पहनने का नियम सख्ती से लागू करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है। कोर्ट के निर्देश पर इसे एक अगस्त से सख्ती से लागू किया जाना था। लेकिन सीधे चालान की प्रक्रिया शुरू करने के बजाए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 दिन का वक्त दिया गया। जो शुक्रवार को पूरा हो गया। एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार को शहर में व्यापक स्तर पर अभियान चलेगा। सीपीयू के साथ ही ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर दुपहिया पर दोनों सवारियों के हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular