Homeअध्यात्मसाल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन-इन राशियों पर पडे़गा असर......

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन-इन राशियों पर पडे़गा असर……

शैली श्रीवास्तव- साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी शनि अमावस्या को लग रहा है। भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन दुनिया के जिन हिस्सों में यह देखा जाएगा, वहां इस खगोलीय घटना का पूरा प्रभाव पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का स्पर्श 01.32 पर, मध्य काल 03.16 और मोक्षकाल 05.00 बजे होगा। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। चूंकि, भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा।ग्रहण का राशियों पर असर

यह सूर्य ग्रहण जलतत्व की राशि कर्क पर लग रहा है इसलिए ग्रहण प्रभावित स्थानों में जल प्रलय जैसी घटनाएं घट सकती हैं। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां के लोगों पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन जिन देशों में यह दिखाई देगा, वहां के जनमानस पर इसका पूर्ण सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 12 राशियों पर कुछ ऐसा रहेगा सूर्य ग्रहण का असर –

कर्क – अशुभ एवं सेहत पर बुरा असर

सिंह – व्ययकारक

कन्या – लाभदायक

तुला – मध्यम फलदायक

वृश्चिक – साधारण

धनु – अशुभ

मकर – दांपत्य जीवन पर बुरा असर

कुंभ – लाभदायक

मीन – संतान के प्रति चिंता, प्रेम संबंधों पर विपरीत प्रभाव

मेष – तनाव और मानसिक अशांति

वृषभ – शुभ

मिथुन – कलहकारक

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular