Homeअध्यात्मशुक्रवार के दिन करें यह उपाय, मांलक्ष्मी प्रसन्न होकर देती है सुख-समृद्धि...

शुक्रवार के दिन करें यह उपाय, मांलक्ष्मी प्रसन्न होकर देती है सुख-समृद्धि का वरदान….

शैली श्रीवास्तव- शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए ये साधारण से उपाय करने चाहिए। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है। कहा जाता है कि शुक्र ग्रह की स्थिति खराब हो जाए तो जीवन में खुशियां नहीं आती और शादी में भी पेरशानी आती हैं। शुक्र ग्रह के दोष दूर करने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को ही उपाय करने चाहिए। कहा जाता है कि शुक्रवार को ये साधारण से उपाय कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। शुक्रवार के दिन गरीबों को दान देना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग के कपड़ें या सफेद रंग की मिठाई, दूध, चीनी का दान करना चाहिए। शुक्रवार के दिन किसी भी सुहागिन स्त्री को सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेंहदी का दान करना चाहिए।
ज्योतिषों के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर पूजा के बाद भगवान विष्णु का अभिषेक करें। शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद पूरे घर में इस जल को छिटकना चाहिए। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ भी होता है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments