Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश गंगा का ऊफान खतरे के निशान तक पहुंचा, लोगों को सुरक्षित स्थानों...

गंगा का ऊफान खतरे के निशान तक पहुंचा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा…!


देहरादून। पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा के कारण गंगा खतरे के निशान के आसपास बह रही है। गंगा के खतरे का निशान 340.50 मीटर है जबकि आज सुबह नौ बजे 339.50 मीटर पर बह रही थी।

केंद्रीय जल आयोग ऋषिकेश द्वारा दी गई सूचना के अनुसार प्रात:काल 6 बजे गंगा 339.00 मीटर पर थी जो 8 बजे 339.07 मीटर तक पहुंच गई थी। 9 बजे भी यही स्थिति थी। जबकि चेतावनी का स्थान 339.50 मीटर है और खतरे का निशान 340.50 मीटर है। गंगा के ऊफान के कारण नीचले इलाकों में पानी भरा हुआ है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2