Homeराज्यउत्तर प्रदेशR अक्षर वाले लोग देखने में होते आकर्षक लेकिन प्यार के लिए...

R अक्षर वाले लोग देखने में होते आकर्षक लेकिन प्यार के लिए होते है अनलकी!

अक्षरों का नाम के साथ-साथ व्यक्तित्व पर भी प्रभाव पड़ता है। आपके नाम का पहला अक्षर इस बात का प्रतीक होता है कि आप किस मन-मस्तिष्क के व्यक्तित्व हैं। हालांकि भारतीय परंपरा में राशियों का विशेष महत्व है और राशि नाम से व्यक्ति का व्यक्ति आंका जाता है। लेकिन कुंडली के अलावा पुकारे जाने वाले नाम का अक्षर भी हमारे बारे में सबकुछ बताने को काफी है। अंग्रेजी वर्णमाला में आने वाले 18वां अक्षर ‘R’ जिससे ‘र’ का संबोधन होता है। यदि आपका नाम ‘र’ अथवा ‘R’ से हैं तो आप किस तरह का व्यकित्व होंगे इसका विवेचन इस आलेख में किा गया है।

स्वभाव

R अक्षर वाले व्यक्ति मनमौजी होते है जो कम बोलना पसंद करते है। इन लोगों की दोस्ती अक्सर लेखकों, और दार्शनिक लोगों से ही होती है। अधिकतर इस नाम के लोग वैज्ञानिक होते है और अपने जीवन में बहुत तेज गति से आगे बढ़ते हैं। किस्मत इनके साथ रहती है। ‘R’ नाम अक्षर वाले लोग अपने मन की सुनने वाले होते हैं तथा ये लोग जब भी किसी से दोस्ती करते हैं तो वह व्यक्ति इनके लिए खास होता है। इन लोगो को ज्यादा लोगो से मिलना पसन्द नहीं होता। ये लोग हमेशा कुछ नया सिखने की कोशिश में लगे रहते हैं तथा अपनी धुन के पक्के होते हैं जिससे इन्हें काफी प्रगति मिलती है। जिन व्यक्ति का नाम ‘R’ से शुरू होता है वह लोग या तो बहुत बातूनी होते हैं या तो एक दम शांत। शांत रहने वाले व्यक्तियों को फालतू बातों की बजाय सिर्फ काम की बातों में ही दिल लगाना अच्छा लगता है। ये लोग किसी भी बात का गहराई से मंथन करते हैं और उसके बाद ही निर्णय लेते हैं, जो कि अधिकांश परिस्थितियों में सही साबित होता है। यह अपनी बातों से किसी को भी अपना बनाकर अपना काम निकलवाना अच्छी तरह से जानते हैं। यह बिना किसी प्रशिक्षण के दूसरे के गुणों को चुराने में भी निपुण होते हैं। ये लोग श्रेष्ठ व्यक्तित्व के धनी, प्रभावशाली और मधुरभाषी होते हैं।

करियर

R अक्षर लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं अव्वल रहते हैं और कार्य को मन लगाकर करते हैं। इन्हें रुतबा और दौलत दोनों ही नसीब होती है। ये ज़रुरत पड़ने पर दूसरों की मदद भी करते हैं। फ अक्षर वाले लोग जिस क्षेत्र में भी काम करते हैं, अपनी मेहनत के बल पर वहां सफलता प्राप्त करते हैं। दूसरों को परख लेने की इनमें अद्भुत कला होती है। ये मेहनती और लग्नशील होते हैं।

प्यार

R अक्षर के ये जातक देखने में सुंदर और स्मार्ट होते हैं लोग इनकी ओर खुद ही आकर्षित हो जाते हैं। इन जातकों को प्यार करने वालों की एक लंबी लिस्ट होती है। पर खुद की बात की जाए तो ये अपना पूरा जीवन किसी एक को ही प्यार करने में निकाल देते हैं पर ये लोग खुद के प्यार के लिए बहुत ही अनलकी होते क्योंकि इन्हें अक्सर प्यार में धोखा मिलता है। अपने प्यार को लेकर ये लोग स्वार्थी होते हैं। यह लोग जिस किसी के भी हमसफ़र बनते हैं समझ जाइए वह व्यक्ति अपने आप में ही बड़ा भाग्यशाली है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular