देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- प्राकृतिक आपदा से मकान और दुकान क्षतिग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से अब एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने यह निर्देश दिए कि राज्य में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर एसडीआरएफ गाइड लाइन्स के अनुसार अभी तक एक लाख नौ हजार रुपये सहायता दी जाती है। जबकि दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को नुकसान पर कोई सहायता नहीं मिलती थी। इसे देखते हुए सरकार ने अब आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने यह निर्देश दिए कि मौजूदा मानसून अवधि में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं आवासीय भवनों को पूर्ण क्षति पहुंचने पर अधिकतम पचास हजार की अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। जबकि सामान की क्षति होने पर भी पचास हजार की अधिकतम सहायता राशि दी जाएगी। इस तरह आपदा पीड़ित दुकानदार या भवन स्वामी को कुल एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।



