Homeअध्यात्मक्या कहते हैं आज आपके सितारे! जानने के लिए पढ़ें और शेयर...

क्या कहते हैं आज आपके सितारे! जानने के लिए पढ़ें और शेयर कीजिए


मेष :– घर-परिवार और संतान के मामले में आज आपको संतोष का अनुभव होगा। आज आप सगे- संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा।

वृष :- व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभए मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।

मिथुन :- व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। नए आयोजनों को हाथ में ले सकते हैं। आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा।

कर्क :– लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा भी संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊब का अनुभव करा सकता है।

सिंह :- किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखें । स्वजनों और सहकर्मरियों के साथ मनमुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे।

कन्या :- आज मनोरंजन पर पूरा ध्यान देंगे। मित्र, परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी।

तुला :- वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक :- आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी।

धनु :- सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

मकर :- अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। ्त्रिरयों के मामले में आपको चिंता रहेगी।

कुंभ :- जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की सलाह देते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा।

मीन :- यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा टालें। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments