Homeअध्यात्मगुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

गुरू पूर्णिमा का असर कुछ इस तरह पड़ेगा इन राशियों पर

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज स्नान-दान-व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा है और इस आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं गुरु पूर्णिमा से लेकर अगले चार महीने अध्ययन के लिये बड़े ही उपयुक्त माने जाते हैं। साधु-संत भी इस दौरान एक स्थान पर रहकर स्नान करते हैं।

मेष :- आपके मन में कामकाज के प्रति नया उत्साह देखने को मिलेगा। परिस्थिति आपके विपरीत होने से दिक्कते आएंगी। अपने स्वास्थ्य का विषेश ध्यान रखें।

वृष :- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। शरीर में फूर्तिलापन देखने को मिलेगा। धन से संबंधित दिक्कते आ सकती है।

मिथुन :– आज आप परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राएं होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताए बढ़ सकती है।

कर्क :- आप किसी दबाव में आकर कार्य करेंगे। मन में तनाव देखने को मिलेगा। शरीर में आलस्य बना रहेगा। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा।

सिंह :- आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। आज शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में आशा अनुरूप सफलता मिलेगी।

कन्या :- शरीर में चुस्ती-चालाकी बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन व्यर्थ के कामों पर खर्च होगा। घर में किसी कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला :- मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। शरीर में फूर्तिलापन देखने को मिलेगा। धन से संबंधित दिक्कते हो सकती है।

वृश्चिक :- परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। किसी से मतभेद परेशानियों का कारण बनेगा।

धनु :- किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागी होने का अवसर मिलेगा। किसी से मतभेद हो सकते है। मन में नकारात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी। कामकाज में दिक्कते आयेंगी।

मकर :– आपके द्वारा सफल यात्राएं हो सकती है। शरीर में आलस्य की मात्रा बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ :- आज परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में धन लाभ होगा।

मीन :- कामकाज में परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। आप सज्जन व्यक्तियों का आदर-सत्कार करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular