Homeराज्यउत्तराखण्डभूस्खलन से सडकें बाधित, यात्रियों कों हो रही है भारी परेशानी.....

भूस्खलन से सडकें बाधित, यात्रियों कों हो रही है भारी परेशानी…..

शैली श्रीवास्तव- पहाड़ों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर भूस्खलन के कारण सड़के बंद हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ से भारी मलबा आने से यात्रा बाधित हो गई है। जोशीमठ में भी हाईवे पर मलबा आने से दोनों ओर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। वहीं चारधाम यात्रा के लिए नासूर बन चुके ओजरी-डबरकोट में लगातार भूस्खलन होने से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को भी बंद रहा। आज सुबह से ही मार्ग खोलने के प्रयास जारी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। उधर हेल्गूगाड़ और थिरांग के बीच तीन स्थानों पर भूस्खलन होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी घंटों तक बाधित रहा। बता दें कि यमुनोत्री राजमार्ग बीती शनिवार रात करीब 12 बजे ओजरी-डबरकोट में भारी भूस्खलन होने से बाधित हो गया था। हाईवे से मलबा हटाने के लिए एनएच कर्मचारियों की टीम पूरे साजो सामान के साथ मौके पर मौजूद है। लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा पत्थर गिरने के कारण कर्मचारियों के चोटिल होने का डर बना हुआ है। जिस कारण मलबा हटाने का कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है। उधर, डेंजर जोन में शामिल भटवाड़ी ब्लॉक स्थित हेल्गूगाड़ और थिरांग क्षेत्र में भी लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार देर रात को हुई बारिश के बाद भी इन दोनों स्थानों के बीच में करीब तीन जगहों पर मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बाधित हो गया था।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments