शैली देहरादून- दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल में एक लंबे समय के बाद मेमोग्राफी दोबारा शुरू होने जा रही है जिसके लिए हंस कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मोबाइल मेमोग्राफी वैन उपलब्ध करायी गयी। आपकों बता दें कि अस्पताल की मेमोग्राफी मशीन पिछले दो साल से खराब थी…जिसके चलते मरीजों कों बाहर से जांच करानी पड़ रही थी। मोबाइल वैन से अब अस्पताल के साथ-साथ दूूरदराज के ग्रामीण इलाकों में केैंप लगाकर भी स्तन कैंसर की जांच की जा सकती है। इससे विकासनगर, डोईवाला, सहसपुर, चकराता और त्यूनी जैसे इलाके के मरीजों कों खासी राहत मिलेगी। इस मोबाइल वैन का संचालन आरटीओ में पंजीकरण के बाद शुरू किया जायेगा।



