
शैली श्रीवास्तव- देहरादून में बीजेपी विधायक कों अपनी ही विधानसभा में जनता के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। मामला राजपुर विधानसभा का है, जंहा स्थानीय लोगों ने विधायक खजानदास पर जमकर भड़ास निकाली। इतना ही नहीं क्षेत्र की महिलाओं ने उनके ऊपर खीचड़ तक फेंक डाला। दरसल, विधायक खजानदास 58 घंटे बाद बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने इलाके में पहुचे थे..जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ गया। जिसका पूरा विडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है विडियों में महिलायें साफ तौर पर कह रही है कि नेता सिर्फ वोट मांगनें आते है वोट मांगने के बाद पुछते तक नहीं। महिलाओं ने गुस्से में विधायक के विकास कार्यो का वोट तक उखड़ फेंका। हालात इतने गंभीर हो गये थे कि विधायक खजानदास कों वहां से उल्टे पांव वापस जाना पड़ा।



