
मेष : आज आप किसी भी काम भी शुरुआत करने से पहले अपने घर के बड़ों से राय-मशवरा जरूर करें और उनसे आशीर्वाद लेकर ही काम प्रारम्भ करें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है।
वृष : विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं है, पढ़ाई लिखाई के अलावा खेलों में मन ज्यादा लगेगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
मिथुन : आज के दिन अगर आप अपने घर परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं।
कर्क : आज का दिन आपका काफी अच्छा जाने वाला है, भाग्य से आपको हर संभव सहायता मिलेगी। आप अपनी दिमागी सूझ-बूझ से अपनी हर मुश्किल को आसान कर लेंगे। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है।
सिंह : यह समय आपके मान-सम्मान के लिए कुछ खास अच्छा नहीं है, इस समय में जो भी काम करो उसे आप पूरी तरह से सोच समझकर ही करें।
कन्या : यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा, घर परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आज के दिन अपने मन में नकारात्मक विचार बिलकुल न आने दें अन्यथा पूरा दिन आपका खराब हो सकता है।
तुला: आपको अपनी वाणी के ऊपर खास नियंत्रण की आवश्यकता है, बिना मांगे किसी को भी राए न दें यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी मित्र के द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है।
वृश्चिक : शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं होगा, जीवनसाथी के साथ अलगाव या उनके स्वास्थ्य में दिक्कतें रह सकती हैं। आज के दिन गाय के घी का दीपक मंदिर में जलाकर आना शुभ फल देगा।
धनु : आज के दिन परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न होगा । घर परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर : आज अपने किसी पुराने रिश्तेदार या किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। पिता से हर संभव सहायता मिलेगी आपको किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले उनसे आशीर्वाद जरूर लें।
कुंभ : विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत के अनुसार फल मिलेगी, परीक्षा और प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन पीले रंग से परहेज रखें।
मीन : भाग्य से आपको पूर्णरूप से सहयोग मिलेगा, माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा, ईश्वर की आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगी।



