जयोस्पैटियल पोर्टल से मिलेगी राहत, आप भी देखियें…..

शैली देहरादून- उत्तराखंड़ आपदा की दृष्टि काफी संवेदनशील राज्य है, लेकिन अब उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल डेटाबेस फॉर इमरजेंसी मैनेजमेंट के जियोस्पैटियल पोर्टल से अब राज्य भी जुड़ने जा रहा है, इस पोर्टल के माध्यम से अब आपातकालीन स्थिति में कम समय में आमजन को राहत मिल सकेगी। उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी, आपदा न्यूनीकरण प्रबंधन केंद्र और इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन की तरफ सेे आयोजित कार्यशाला में इस पोर्टल की कार्यप्रणाली के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस पोर्टल के जरिए सरकार और अधिकारियों को आपदा से पूर्व व आपदा के बाद अहम निर्णय लेने में भी मदद मिल सकेती। कार्यशाला का आयोजन सचिवालय में किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉ.के रमा मोहन राओ ने बताया कि इस पोर्टल की मदद से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही डीएम, सरपंच, ग्राम पंचायत, तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारी, आपदा प्रबंधन, सेना से जुड़े लोग कई जानकारियां हासिल कर सकेंगे।

जैसे- आपदा के समय कहां लोग फंसे हैं, नजदीकी अस्पताल कौन से है, कौन से मार्गों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा जा सकता है, ऐसी कई जानकारी बचाव एवं राहत कार्यों में मददगार साबित हो सकती है। ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here