
शैली श्रीवास्तव देहरादून- मानसून ने दस्तक दे दीं है और बढती बारिश की वजह से वातावरण में भी नमी बढ़ जाती है। जो आपकी त्वचा कों नुकसान पहुंचा सकती है यही कारण है कि इस मौसम में सेहत के साथ-साथ त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। ध्यान न देने से इंफेक्शन, दाग खुजली,जलन आदि जैसे रोग हो सकते है इन सब समस्याओं से बचने के लिए हम आपके लिए लाये है यह खास उपाय……ताकि आप इन समस्याओं की वजह से बारिश के इस सुहाने मौसम का आंनद लेने से पीछे न रह जाये।

1-बारिश के मौसम से ज्यादा भिगने से इंफेक्शन हो सकता है इसलिए ध्यान रखें कि आप ज्यादा देर गिले न रहें।
2- बारिश के बाद की धूप हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है इस धूप से निकलने वाली अल्ट्रा वायलेट किरणें शरीर कों नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए बारिश के बाद धूप में निकलने से पहले शरीर पर सनस्क्रीम जरूर लगायें।
3- बारिश के मौसर मेें रोज नहाना चाहिए। क्योंकि मानसून के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन ज्यादा होते है रोज नहाने से यह दूर हो जाते है।



