Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड पहाड़ों पर भारी बारिश, सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित

पहाड़ों पर भारी बारिश, सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित

देहरादून। राजधानी देहरादून में भले बादल आंख मिचौली खेल रहे हैं और वर्षा से लोगों को तरसा रहे हों, लेकिन मौसम विभाग की तेज बारिश की भविष्यवाणी कई क्षेत्रों में सही साबित हो रही है। कई क्षेत्रों में सड़कों पर मलबा आने से यातायात की भारी समस्या हुई है। टिहरी जनपद में तेज बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर के पास भारी मलबा आ जाने से सड़क बंद हो गई। एक यूटीलिटी पर मलबा आने के कारण यूटीलिटी चालक समेत तमाम लोग सकते में आ गए। हो- हल्ला मचाने पर चालक ने यूटिलिटि को वहीं छोडकर अपनी जान बचाई। बाद में आसपास के लोगों ने जेसीबी बुलाकर मलबा हटाकर यूटिलिटि को निकाला। इसी तरह ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आल वेदर रोड के चौड़ीकरण के कारण मलबा आने से यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार आल वेदर रोड चैडीकरण का काम करने वाली संस्थाओं की लापरवाही के कारण भी यात्रियों को ज्यादा देर तक रुकना पड़ता है जिसके कारण समस्या और बढ़ रही है। वर्षा के कारण और मलबा सड़कों पर आ गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2