Homeअध्यात्मधन के कारक बृहस्पति मार्गी: 10 जुलाई से बदल जाएगी इन राशियों...

धन के कारक बृहस्पति मार्गी: 10 जुलाई से बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत


देवगुरु वृहस्पति अब मार्गी हो रहे हैं। देवगुरु का मार्गी होना लोक जीवन के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। धन के कारक के रूप में देवगुरु वृहस्पति का मार्गी होना समूची मानव जाति के लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र मानता है कि देवगुरु का मार्गी होना सभी राशियों में बदलाव लाता है। बृहस्पति को संतान और ज्ञान का कारक भी माना गया है। जब ग्रह सीधी चाल चलते हैं उसे ग्रहों का मार्गी होना कहते हैं। इस बार बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं जिसका सीधा असर राशियों पर पड़ेगा। इस बदलाव से कई राशियां धनवान भी बनेंगी। महिलाओं के लिए इसे पति का कारक माना गया है। बलवान बृहस्पति की दशा में भाग्य चमक जाता है। 10 जुलाई 2018 (मंगलवार) को बृहस्पति मार्गी होंगे जिससे कई राशियों में बेहद खास परिवर्तन होने वाला है।
यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थान पर होता है तो ये ग्रह धनवान बना देता है। 10 जुलाई को बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं जिसके बाद कई बदलाव आएंगे। ये लग्न में बलवान होता है, ये संतान और ज्ञान का कारक भी माना गया है। ्त्रिरयों के लिए इसे पति का कारक माना गया है। बलवान बृहस्पति की दशा में भाग्य चमक जाता है।
पिछले 9 मार्च से तुला राशि में वक्री चल रहे देवगुरु बृहस्पति 10 जुलाई को अपनी चाल बदलकर तुला राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। इसके तीन माह बाद गुरु बृहस्पति अपनी राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बृहस्पति 11 अक्टूबर को राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बृहस्पति 10 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में रात अपनी चाल बदल कर मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति के चाल परिवर्तन से जहां कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा तो वहीं बाजार में भी हल्की उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

राशियों में यह परिवर्तन देखने को मिलेगा

  • मेघ – भाग्य साथ देगा, रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
  • वृषभ – कार्य क्षेत्र में प्रगति, स्वास्थ्य लाभ।
  • मिथुन – सुखद समाचार मिलेंगे।
  • कर्क – यात्राओं से धन आर्जित करेंगे।
  • सिंह – भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्घि।
  • कन्या – संबंधों में सुधार।
  • तुला – धन कोष बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
  • वृश्चिक – प्रेम संबंधों में वृद्घि।
  • धनु – आय के स्रोत प्राप्त होंगे।
  • मकर – बड़ी योजनाओं में सफलता मिलेगी।
  • कुंभ – स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन के योग।
  • मीन – विवाह कार्यों के लिए शुभ अवसर।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular