Homeअध्यात्मराशिफलपढ़िए अपना आज का राशिफल !!

पढ़िए अपना आज का राशिफल !!

मेष : आज के दिन आप अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता में रह सकते है। बेकार का वाद-विवाद परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकता है। जहाँ तक हो सके अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर इससे बचने की कोशिश करे।

वृषभ : आज के दिन आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है। जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

मिथुन : आज का दिन अपके लिए बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। पारिवारिक समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। धन लाभ हो सकता है। घर-परिवार की चिंता सता सकती है।

कर्क : आज के दिन आपको लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल सकते है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफल हो सकते है। आय में व्यवधान तथा खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रह सकती है।

सिंह : आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलने की संभावना है। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रह सकते है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

कन्या : आज आपका अधिक धन खर्च हो सकता है। शिक्षा में व्‍यवधान आएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लें सकते है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जाना पड़ सकता है।

तुला : आज के दिन आपको नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में कार्य की व्यस्तता रहेगी। कठोर परिश्रम से वह कठिन से कठिन कार्य को आज आप अपने पक्ष में कर सकते है।

वृश्चिक : आज के दिन आपको जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है । आज आपके सीनियर बॉस आपके कार्य करने के तरीके से आपसे नाराज हो सकते हैं।

 धनु : आज आपकी अपने रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। किसी सुखद यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कोशिश करें आज किसी से कड़वी भाषा में बातचीत ना करें।

 मकर : आज के दिन लोग आपकी प्रशंसा करे सकते है जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज कार्यक्षेत्र में अधिक कार्य होने से आज आप घर पर समय नहीं दे पाएंगे।

कुंभ : आज आप किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। शाम का समय अपने दोस्तों व परिजनों के साथ हंसी खुशी व्यतीत कर सकते है। आर्थिक स्तिथि मजबूत हो सकती है।

 मीन : आज आप अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें और समस्याओं को हल करने के लिए ठण्डे दिमाग़ से सोचें। अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर आज अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular