Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर ने...

भाजपा नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर ने पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर कसा तंज। लगता है पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं! सोशल मीडिया पर लोग रहे हैं चुस्की!

देहरादून। भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे ने पूर्व सीएम पर जबरदस्त निशाना साधा है। इसके पीछे भाजपा के अंतरिम राजनीति है, जिसके कारण पार्टी मे एक दूसरे की छीछालेदार की संभावना बहुत बढ़ गई है। पार्टी में आयातित नेताओं को मिल रहा सम्मान भी समस्या का कारण बन गया है। भाजपा में इन दिनों केंद्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं, जिनमें कोई न कोई वरिष्ठ नेता संबोधन के लिए पहुंच रहा है।

ऐसा ही एक कार्यक्रम मसूरी विधानसभा में आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान यह कहा कि ‘भाजपा में हर कार्यकर्ता का होता है सम्मान।’ विजय बहुगुणा का यह बयान भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के इस बयान को किस ढंग से लिया, इसका प्रमाण उनकी फेसबुक वॉल पर लिखे गये ये वाक्यांश है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘लगता है थोड़ा गलत बोल गये पूर्व मुख्यमंत्री, जिनके हम पुतले फूंका करते थे, उनको बोलना चाहिए था- हर कार्यकर्ता का होता है सम्मान और विरोधी पार्टी से आये का होता है बहुत अधिक सम्मान।’
यह वाक्यांश इस बात का प्रमाण है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अभी भी भाजपा में स्वीकार्य नहीं है। यदि विजय बहुगुणा भाजपा में स्वीकार्य होते तो इस तरह की टिप्पणियां न होती। भाजपा की आंतरिक राजनीति में अभी भी बाहर से आयातित नेताओं के मामले पर पार्टी में एकजुटता नहीं है, जिसके कारण एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

कहीं ऐसा तो नहीं
दिग्गज नेता हरबंस कपूर की छवि सौम्य नेताओं में है लेकिन उनके पुत्र अमित कपूर जिन्हें दो बार विधानसभा टिकट की चाह थी लेकिन पूरी नहीं हो पाई। अब वह अपने को हिट करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ तंज कर रहे हैं ताकि लोग अमित कपूर के महत्व को समझे। इससे अमित कपूर का भले ही कुछ नुकसान न हो पर उनके पिता हरबंस कपूर की छवि खराब हुई है, ऐसा लोग मान रहे हैं। दूसरी ओर विजय बहुगुणा जो हाशिये पर थे, इस समाचार से सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहे हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments