हिन्दू धर्म के अनुसार मंगलवार का दिन सबसे शुभ और कल्याणकारी होता है। इस दिन हनुमान जी की मन से पूजा करने से सारी मुरादे पूरी हो जाती है। अगर आप शारीरिक या पारिवारिक कष्टों से दुखी है तो मंगलवार के दिन ये कुछ जरूरी उपाय करना ना भूलें।तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में……
मंगलवार के दिन पपील के साबुत 11 पत्ते लें और उन्हें पानी से धो कर उन पर कुमकुम से राम नाम लिख दें। इसके बाद हनुमान जी के मंदिर में जा कर इन पत्तों को चढा दें। ऐसा करने से आपके सारे दुःख दूर हो जायेंगे।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को बनारसी पान जरुर चढाएं। ऐसा करने से भगवान हनुमान की कृपा आप पर बनी रहती है और आपके सारे काम अच्छी तरह से होंगे।
मंगलवार के दिन इन चीजों का दान करने से मिलता है मनचाहा फल….
मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र, एक लाल रंग का फल और लाल रंग की मिठाई भगवान गणेश जी को चढाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएँगी। मंगलवार के दिन तांबे, कस्तूरी,सोने, केसर, गेहूं, लाल गुलाब और सिंदूर आदि दान जरूर करें। ऐसा करने से शरीर की बीमारियां और मानसिक कष्टों से मुक्ती मिल जाती है।



