Homeराज्यउत्तराखण्डथराली में दो बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान

थराली में दो बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान


देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की थराली किसका होगा यह मतदाता तय कर रहा है। यह सीट भाजपा की झोली में जाएगी और दिवंगत विधायक स्वर्गीय मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी सीट पर बाजी मारेगी या डॉ. जीतराम चुनाव में जीत दर्ज करेंगे यह फिलहाल काल के गाल में है। पहले घंटे में जहां लगभग 8 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं एक बजे तक लगभग 26 प्रतिशत तक मतदान हुआ जो इस बात का संकेत देता है कि लगभग 50- से 60 प्रतिशत मतदान रहने की संभावना है। वैसे भी क्षेत्र के देवसारी गांव के लोगों ने अपनी सड़क की मांग पूरी नहीं होने के विरोध में मतदान के बहिष्कार की घोषणा की है। प्रशासनिक अधिकारी उन्हें मनाने पर जुटे हुए हैं।
चमोली के उपजिलाधिकारी और थराली सीट के निर्वाचन अधिकारी परमानंद राम ने बताया कि क्षेत्र के 178 पोलिंग बूथ पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और अब तक सभी जगह से शांतिपूर्ण मतदान की सूचना है। थराली विधानसभा क्षेत्र में 50,991 पुरुष और 48,301 महिलाओं समेत कुल 99,292 मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त 3,277 सर्विस वोटर भी हैं।
भाजपा विधायक मगनलाल शाह की इस वर्ष फरवरी में बीमारी के कारण मृत्यु होने से थराली सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने इस सीट से दिवंगत मगनलाल शाह की विधवा मुन्नी देवी को चुनावी समर में उतारा है और उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक डॉ. जीतराम शाह से है। हालांकि इस सीट पर तीन अन्य उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ईवीएम पर वीवीपैड मशीनों का इस्तेमाल
मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। सुबह 7 बजे मोकपोल में प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया दिखाई गई। थराली के अपर बाजार में काग्रेस पार्टी के अभिकर्ता विजय कुमार ने बताया कि मोक पोल में कुल 64 मत विभिन्न अभिकर्ताओं से डलवाए गये। सभी अभिकर्ताओं के डाले मतों को ईवीएम में दिखाया गया। अभिकत्ताओं की संतुष्टि के बाद ठीक 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान शुरू होने के पहले घंटे में ही आठ प्रतिशत तक का मतदान हो चुका था

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments