Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश बजरंग दल में मिलेगी त्रिशूल दीक्षा, प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 6...

बजरंग दल में मिलेगी त्रिशूल दीक्षा, प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 6 जून तक

देहरादून। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद की बैठक जो की मानस मंदिर बकराल वाला स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई आगामी कार्यक्रमों की सूचना देते हुए मुख्य वक्ता बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनिल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की 30 मई से 6 जून तक स्थान लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगल पड़ाव बरेली रोड हल्द्वानी में बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग रहेगा। उन्होंने कहा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एक साधना का माध्यम है वर्ग में सैन्य प्रशिक्षण के साथ ही शारीरिक एवं बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्ग करने के बाद ही सामान्य युवा में संगठन के प्रति देश के प्रति और हिंदू समाज के प्रति एक विशेष समाजिक भावना पैदा होती है जिससे वह समाज में हर कार्य सामाजिक दृष्टि से सर्वोत्तम करता है।
इन सभी वर्गों के समापन के पश्चात् त्रिशूल दीक्षा के विशाल कार्यक्रम देश भर मे रहेंगे जिसमे उत्तराखंड प्रांत से ही सदस्यता अभियान के दौरान लाखों युवाओं के रजिस्ट्रेशन लगभग हो चुके अब बस दीक्षा उपरांत त्रिशूल बांटना शेष है
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के विकास के लिये हर वर्ष इन प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल करता है, जिसमे विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी का वर्ग भी निश्चित है। इस समय संपूर्ण देश में कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने की दृष्टि से प्रशिक्षण के कार्यक्रम चल रहे हैं बैठक में प्रमुख बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास वर्मा, महानगर संयोजक गौरव कुमार, सहसंयोजक उमेश चांनना, गोरक्षा प्रमुख संजीव बालियान विकास शर्मा महानगर कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा सेवा प्रमुख हरीश कोहली मीडिया प्रभारी आशीष चौहान , नितिन , संघ बस्ती प्रमुख आलोक सिन्हा एवं प्रांत सेवा प्रमुख रमाशंकर मुख्य रुप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष समय शर्मा ने तथा संचालन विकास वर्मा विभाग संयोजक बजरंग दल ने किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2