Homeअध्यात्मराशिफलपढ़े आपना आज का राशिफल !!!

पढ़े आपना आज का राशिफल !!!

मेष : आज का दिन आप किसी विषय पर विचार कर सकते है। घर, कुटुंब और व्यवसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप किसी प्रकार के विवाद को टाल सकेंगे। आज आप कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित हों सकते है ।

वृषभ : आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने । नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि हो सकती है। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक संवेदनशील रह सकता है। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

कर्क : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर रहने की जरूरत है। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिल सकती है। शरीर में स्फूर्ति का संचार हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रह सकता है।

सिंह : आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में भी आनंद का वातावरण रह सकता है।

कन्या : आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रह सकता है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिल सकती है। जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वो उल्टी दिशा में जा रहे हैं, ऐसा महसूस होगा। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

तुला : पारिवारिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रह सकता है। आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आ सकता है। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है।

वृश्चिक : घर के सदस्यों के साथ जरुरी चर्चा कर सकते है। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ सकती है। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार सकता है।

धनु : नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दोगुना कर सकती है। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना पड़ सकता है।

मकर : परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ हो सकता है। मन की उदासी आपमें नकारात्मक विचार लाएगी। अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।

कुम्भ : आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती हैं। आज आपके मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी से आपको लाभ मिल सकता है।

मीन : आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए आज उत्तम दिन है। व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि हो सकती है। मित्र, पत्नी, पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रवास तथा वैवाहिक योग बन सकते है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments