Homeराज्यउत्तर प्रदेशसुराज मोर्चा का जत्था उत्तराखंड पहुंचा, पूरे देश की यात्रा में लगे...

सुराज मोर्चा का जत्था उत्तराखंड पहुंचा, पूरे देश की यात्रा में लगे हैं संगठन के लोग


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के इलाहाबाद के कार्यकर्ता सुराज मोर्चा के बैनर तले पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजपाल, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार रावत तथा सलाहकार श्यामदेव यादव के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा का अर्थ अति पिछड़ों, अति दलितों को सम्पूर्ण भारत में उनका हक दिलवाना है। समाज में जनजागृति लाने हेतु सुराज मोर्चा द्वारा अधिकार यात्रा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। 14 मई 2018 प्रारंभ हुई यह यात्रा उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड पहुंची जहां उन्होंने तमाम जन प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा भाजपा कार्यालय जाकर पदाधिकारियों से भेंट की। यह यात्रा हिमाचल, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखड और बिहार होते हुए 14 जून 2018 को लखनऊ पहुंचेगी जहां रामनाराण साहू राज्यसभा सदस्य यात्रा के समापन की घोषणा करेंगे। द्वितीय चरण की यात्रा 15 अगस्त प्रारंभ होगी जो 11 अक्टूबर को लखनऊ में सम्पन्न होगी। इसी प्रकार तीसरे चरण की यात्रा नवंबर 2018 में उड़ीसा से प्रारंभ होगी जो पूर्वी भारत के प्रदेशों तक जाएगी। चौथे चरण की यात्रा महारष्ट्र से प्रारंभ होकर दक्षिणी भारत के सभी प्रदेशों से होते हुए दिल्ली में सम्पन्न होगी।
सुराज मोर्चा के पदाधिकारी मानते हैं कि उनकी 21 सूत्रीय मांगे समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगी। इनमें राष्ट्रीय न्याय आयोग बनाने की मांग भी शामिल है। संगठन के लोगों ने जातियों को तीन भागों में बांटा है। भाग-क में अहिर, यादव, ग्वाला, यधुवंशी तथा भाग- ख और ग में अन्य जातियां शामिल है। इसी प्रकार अनुसूचित जातियो में पिछड़ा और अति पिछड़ा के रूप में उन्हें बांटा गया है। सुराज मोर्चा के पदाधिकारी जातियों को समानुपातिक आरक्षण दिलाना चाहते हैं।
ओपी राजपाल का कहना है कि भारत शिक्षित राष्ट्रीयता से सम्पूर्ण जाति, वर्ग, लिंग, भेदभाव को समाप्त कर भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप बनाया जाए। साथ ही साथ वैज्ञानिक तर्कपूर्ण विचार उत्पन्न कर गरीबी, बेरोजगारी, बालश्रम एवं शोषण से मुक्ति दिलाई जाए। ऐसा होने से ही एक मजबूत, समतापूर्ण, सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। संगठन के लोग इसी यात्रा के माध्यम से पूरे समाज को जाग्रत करना चाहते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments