Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रंग नाट्य महोत्सव 20 से 23 मई तक

रंग नाट्य महोत्सव 20 से 23 मई तक

देहरादून। दून घाटी रंगमंच आगामी 20 मई से 23 मई तक चार दिवसीय रंगमंच नाट्य महोत्सव का आयोजन कर रहा है, जिसे भारतीय संस्कृति दर्पण नाट्य महोत्सव नाम दिया गया है। इस नाट्य समारोह का उद्घाटन निदेशक संस्कृति वीना भट्ट करेंगी। इस संदर्भ में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में नाट्य भूषण लक्ष्मीनाराण, अनिल वर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नाट्य महोत्सव की अध्यक्षता दून घाटी रंगमंच के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता सुभाषचंद विरमानी करेंगे, जबकि आयोजन में संत कबीर अकादमी के अध्यक्ष अतुल राठौर, आईएम के इंजीनियर मनीष गर्ग, हरिद्वार की एसपी सिटी श्रीमती ममता वोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इस महोत्सव में 15 राज्यों के 400 कलाकार भाग लेंगे।
रंगमंच नाट्य महोत्सव का कार्यक्रम दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में 10 बजे से दो बजे तक लोकनृत्य तथा दूसरे चरण में तीन बजे से 10 बजे तक नाटकों का मंचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 32 नाट्य दलों ने सहभाग की सहमति दी है। सभी आयोजन नगर निगम पे्रक्षागृह में किए जाएंगे। समिति द्वारा निर्णायकों का भी चयन कर लिय गया है, जिसमें श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती शैलजा मधवाल तथा लोक कलाकार मणिभारती के नाम शामिल है। सर्वश्रेष्ठ नाटक वाले दल को 12 हजार रुपये की राशि सम्मान पत्र, दूसरे दल को 8 हाजर रुपये की नकद राशि व सम्मान पत्र तथा तीसरे नाट्य दल को 5 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा । इसी प्रकार लोक नृत्य में प्रथम पुरस्कार 3 हजार का होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2