Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड तेज रफ्तार टिप्पर ने श्रद्धालुओं को रौंदा

तेज रफ्तार टिप्पर ने श्रद्धालुओं को रौंदा


देहरादून। आज तड़के श्रद्धालुओं के एक दल को तेज रफ्तार टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना टनकपुर थाना क्षेत्र की है। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 8 की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना आज तड़के करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग डोले के साथ टनकपुर के पास स्थित पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन करने पैदल जा रहे थे। तभी बौना गिरी रोड पर बिचई में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 ज़ख्मी हो गए। सभी श्रद्धालु यूपी के रहने वाले बताये जा रहे है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को सीएचसी टनकपुर में भर्ती करवाया गया, जहां 8 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2