
मेष: शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। खान-पान में संयम रखें। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न करें।
वृषभ : धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग हो सकता है। मध्याह्न के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन : नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। इस समय किसी के बीच में न पड़ें तथा धन लेन-देन न करें।
कर्क : आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण बना रहेगा।
सिंह : कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के मिलने से आनंद होगा। उनके साथ प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा।
कन्या : आज सोच समझकर बोलें, जिससे किसी के साथ विवाद न हो। मध्याह्न के बाद प्रवास का आयोजन कर सकते हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे।
तुला : दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने के योग हैं। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च हो सकता है।
वृश्चिक : आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा।
धनु : आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। मित्रों, स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मकर : जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहें। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी।
कुंभ : आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी। परंतु मध्याह्न के बाद परिस्थिति में बदलाव आएगा। मकान अथवा भूमि से संबंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें। मानसिक व्यग्रता दूर करने के लिए आप आध्यात्मिकता की शरण ले सकते हैं।
मीन : आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलें। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पड़ेगा।



