
देहरादून। अब जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से वृद्धावस्था, विधवा, किसान एवं दिव्यांग पेंशन पाने वालों का निर्धारित पत्रों पर सत्यापन किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा इस संदर्भ में सभी उप जिलाधिकारियों के माध्यम से सत्यापन का निर्णय लिया गया है। अपने पत्र में जिलाधिकारी ने लिखा है कि ग्राम स्तर तक के पेंशनधारकों का सत्यापन किया जाए ताकि किसी प्रकार की अनियमितता रोकी जा सके। इसके लिए पेंशनधारकों का आधार कार्ड आवश्यक किया गया है। आधारकार्ड के साथ-साथ उनका फोटो पहचान पत्र तथा आयका प्रमाण भी देखा जाएगा ताकि पेंशन पाने वालों के बारे में वास्तविक जानकारी शासन को हो सके। जिलाधिकारी मानते हैं कि किसी तरह की अव्यवस्था बचने के लिए यह व्यवस्थाएं आवश्यक थी, इसके लिए उन्होंने पटवारी तक को अधिकृत किया है ताकि सही जांच कर उनका सत्यापन किया जाए जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जाए।