Homeराज्यउत्तराखण्डदेवभूमि पत्रकार यूनियन की कमान विजय जायसवाल के हाथ

देवभूमि पत्रकार यूनियन की कमान विजय जायसवाल के हाथ

देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन की कमान एक बार फिर विजय जायसवाल तथा महासचिव का जिम्मा डॉ. वीडी शर्मा को सौंपा गया है। डॉ. वीडी शर्मा इस संस्था के संस्थापकों में से है। सहारनपुर रोड पर आयोजित चुनावी सभा की बैठक में चुनाव अधिकारी डॉ. मुनिराम सकलानी ने चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस द्विवार्षिक चुनाव में पुन: विजय जायसवाल – अध्यक्ष, डा. वी डी शर्मा – महासचिव और सिद्धनाथ उपाध्याय -कोषाध्यक्ष चुने गए ।
जानकारी देते हुये चुनाव अधिकारी डॉ. मुनिराम सकलानी ने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त सुभाष चंद्र जोशी व प्रदीप चौधरी-उपाध्यक्ष, डा. जमशेद उस्मानी व सुरेश चावला-सचिव, बालेश गुप्ता व शशि कांत मिश्रा-प्रचारमंत्री, श्रीमती प्रेमलता भरतरी व रवि अरोड़ा – संगठनमंत्री चुने गए। इनके अलावा दीपाली कश्यप, विवेक गुप्ता, राजेश भटनागर, राव इमरान खां, योगेंद्र मलिक, एम आर ध्यानी, पूनम अग्रवाल, महेंद्र प्रकाशी, अब्दुल अतीक (मनोनीत) व एम हसीन (मनोनीत) सदस्य कार्यकारिणी चुने गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular