
देहरादून। उत्तराखंड का लामबगड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। आंधी और बरसात के बाद लामबगड़ में भारी पत्थर गिरने से हाईवे अवरुद्ध हो गया है। वर्षा के कारण इस अवरुद्ध मार्ग को आंधी और तूफान के कारण अभी खोला नहीं जा सका है। यात्रियो की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यात्रियों को कई स्थानों पर रोका है जिनमें पांडुकेश्वर, बद्रीनाथ, जोशीमठ जैसे स्थान शामिल है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वर्षा को देखते हुए अपनी यात्रा फिलहाल स्थगित रखें ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसके क्रम में गत रात्रि से कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। लामबगड़ भी इन स्थानों में से एक है जहां वर्षा के कारण भारी मात्रा में पत्थर गिरने से हाईवे अवरुद्ध हो गया है।


