Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने उतारा थराली से अपना प्रत्याशी, डॉ. जीतराम बने दावेदार

कांग्रेस ने उतारा थराली से अपना प्रत्याशी, डॉ. जीतराम बने दावेदार

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस ने डॉ. जीतराम को थराली का प्रत्याशी घोषित किया है। डॉ. जीतराम के प्रत्याशी होने की घोषणा अखिल भारतीय महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा की गई है। डॉ. जीतराम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में थराली विधानसभा सीट से उपचुनाव में प्रत्यशी होंगे। यह सीट भाजपा के स्वर्गीय मगन लाल शाह ने जीती थी लेकिन उनके आकस्मिक निधन के कारण यह सीट रिक्त घोषित की गई है। भाजपा की ओर स्वर्गीय मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी प्रबल दावेदारों में से है लेकिन अभी भाजपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। डॉ. जीतराम पिछली बार भी मगन लाल शाह से हारे थे। इस बार यदि मगन लाल शाह की पत्नी को टिकट मिलता है तो पुन: स्थिति काफी रोमांचक होगी।
कांग्रेस ने चमोली जिले की थराली विधानसभा (सुरक्षित) सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में प्रो. जीतराम पर फिर से दांव खेलते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है. पूर्व विधायक जीतराम 10 मई को नामांकन करेंगे। थराली विधानसभा सीट के लिए 28 मई को उपचुनाव होना है. उपचुनाव का कार्यक्रम तय होते ही कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी तय करने में देर नहीं लगाई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने थराली सीट से ही विधायक रह चुके प्रो. जीतराम को पार्टी प्रत्याशी बनाने को मंजूरी दे दी.
प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन राधा रतूड़ी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है उप चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों, शासकीय व अशासकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्धनिकायों, कारखाने में कार्यरत मजदूरों, प्रतिष्ठान व दुकानों में कार्यरत कारीगरों व मजदूरों के लिए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त कोषागार तथा उपकोषागार बंद रहेंगे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular