
देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अनुसूचित जाति मोर्चे की समिति का गठन कर दिया है। अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एवं थराली विधायक मगनलाल शाह के निधन के कारण अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। इसी रिक्त को पूर्ण करते हुए श्री भट्ट ने राजेश कुमार (बाजपुर) को अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्यक्ष घोषित किया है। उनके साथ-साथ हल्द्वानी के समीर आर्य तथा हरिद्वार के सुबोध राकेश को अनुसूचित जाति मोर्चे का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
श्री भट्ट ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा लगातार अनुसूचित जाति क्षेत्र में काम कर रहा है और उन्हें पार्टी से जोड़ रहा है। इस नये गठन के बाद के बाद यह प्रक्रिया और तेज होगी तथा अनुसूचित जाति समाज के लोग और तेजी से भाजपा से जुड़ेंगे।
राजेश बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
RELATED ARTICLES