
देहरादून। अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। ऐसा ही अफिसर्स कालोनी रेसकोर्स में पंकज दुर्गापाल के घर हुई चोरी में हुआ। जिसमें लाखों की चोरी का पर्दाफाश कर दो चोरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी के कैमरें खंगाले तो उसमें दो संदिग्ध चेहरे दिखाई दिए जो केशव बस्ती डोईवाला के सानू कश्यप तथा राहुल चौहान के रूप में चिन्हित हुए। पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है जो पुलिस समर्कता का परिणाम है।



