Homeअध्यात्मधन लाभ के सबसे अचूक उपाए , 18 अप्रैल से शुरू हो...

धन लाभ के सबसे अचूक उपाए , 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है महा योग , आप भी इसे जरूर आजमाए ..

ज्योतिष के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया 18 अप्रैल यानी बुध‌वार को पड़ रही है। ये दिन धन संबंधी उपाय करने के लिए स्वयंसिद्ध मुहूर्त है। इस दिन किया गया दान, हवन, पूजन व उपायों का फल अक्षय (संपूर्ण) होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

1. की शाम को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर मां लक्ष्मी के चरणों में सात लक्ष्मीकारक कौडिय़ां रख दें। आधी रात के बाद इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। ऐसा करने से घर में आर्थिक उन्नति होती है ।

2.  अक्षय तृतीया पर बिल्व-वृक्ष के नीचे बैठकर कुबेर यंत्रको सामने रख कुबेर मंत्र का जाप करने से यंत्र सिद्ध होता है तथा यंत्र सिद्ध होने के पश्चात इसे गल्ले या तिजोरी में स्थापित किया जाता है। इसके स्थापना से दरिद्रता का नाश होता  है।

मंत्र:- ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि में देहित दापय स्वाहा


3. आखा तीज पर महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर विधि-विधान पूर्वक इसकी स्थापना करनी चाहिए । यह यंत्र धन वृद्धि के लिए अधिक उपयोगी माना गया है।

4. पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका लक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत बढती है।

5. आखा तीज की शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाए । बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें, साथ ही दीए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।

6. अक्षय तृतीया पर श्रीमंगल यंत्र का पूजन कर स्थापना करें। इस यंत्र के नियमित पूजन से शीघ्र ही सभी प्रकार के कर्जों से मुक्ति मिल जाती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments