देशभर के पर्यटकों को उनकी भाषा में जानकारी देगा मोबाइल एप : मुख्य सचिव

देहरादून। अब पूरे देश के यात्री केदारधाम की जानकारी अपनी ही भाषा में प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने एक ऐसा मोबाइल एप तैयार कराया है जिसमें केदारधाम की पूरी जानकारी देश की सभी भाषाओं में मिल सकेंगी। इसी संदर्भ में उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी मीडिया को दी। इस जानकारी के बाद अब आम आदमी भगवान केदारधाम पूरी जानकारी अपनी भाषा में जान सकेगा जिसका लाभ उसे पर्यटन के दौरान मिलेगा।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा तैयारा कराएगी मोबाइल एप की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह एप तैयार किया गया है। मुख्य सचिव के अनुसार मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से एप को डाउनलोड किया जा सकेगा। अभी एप का नाम नहीं रखा गया है, जिसे जल्द ही तय कर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव के अनुसार इस एप के माध्यम से तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के पौराणिकता की जानकारी लेंगे। साथ ही साथ उन्हें वहां के मौसम संबंधी व अन्य जानकारियां भी प्राप्त हो सकेंगी। आसपास के पर्यटक स्थलों के बारे में भी वे अपनी भाषा में जानकारी ले सकेंगे। यह एप जल्द लांच होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here