Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म सुबह उठते ही इस मंत्र का जाप करने से पूरी दिन मिलती...

सुबह उठते ही इस मंत्र का जाप करने से पूरी दिन मिलती है सफलता!

जैसा कि हुम सब जानते है कि शास्त्रों में बताया गया है सुबह जल्दी उठना चाहिए, रोज स्नान करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन की एक अच्छी शुरुआत करने के लिए इसके अलावा और क्या-क्या करना चाहिए ?

 शास्त्रों के अनुसार अगर कोई व्यक्ति स्नान से पहले, बल्कि सुबह आंख खुलते ही एकमात्र शास्त्रीय नियम को जीवन का हिस्सा बना लेने से व्यक्ति संतुष्ट रह सकता है।

शास्त्रों की मानें तो सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को अपने सामने मिलाकर उनके दर्शन करें। हथेली देखने से पहले किसी भी चीज या वस्तु को ना देखें।

जैसे ही आप हथेली देखें तो इसके बाद इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप करें –                                   “कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्‌‌।।“

अर्थात् हथेलियों के अग्रभाग में भगवती लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। मैं अपनी हथेलियों में इनका दर्शन करता हूं।

इस मंत्र का जाप करते समय आपको केवल हथेली की ओर ही अपनी निगाहें रखनी हैं। और फिर मंत्र उच्चारण समाप्त होते ही हथेलियों को परस्पर घर्षण करके उन्हें अपने चेहरे पर लगाना चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से हम सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लेते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2