Homeराज्यउत्तराखण्डवर्ष 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का रखा गया लक्ष्य!

वर्ष 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का रखा गया लक्ष्य!

नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के अंतर्गत राज्य स्तरीय समिति ने 6.26 करोड़ रुपए का अनुमोदन प्रदान किया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में भराड़ीसैण विधानसभा में आयोजित बैठक में मंजूरी दी गई। शुक्रवार को देर सायं विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की EFC की। इसके बाद पशुपालन विभाग की बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के परियोजनाओं को अनुमोदित किया।
मुख्य सचिव ने कहा वर्ष 2020 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालन एक महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है। निर्देश दिए कि मिशन के जरिए ज्यादा से ज्यादा पशुपालकों को लाभ पहुंचाया जाए । अधिक से अधिक पशुओं का बीमा कराया जाए । सचिव पशुपालन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि 3.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पशु बीमा के लिए किया गया है। अभिनव मुर्गी पालन परियोजना के लिए 2 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सरकारी और व्यक्तिगत भूमि पर 37.20 लाख रुपये से पशु चारे का इंतज़ाम किया जाएगा। इस वर्ष 3.88 करोड़ रुपये से 12920 पशुओं का बीमा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को और अधिक बढ़ाया जाएगा। 2 करोड़ रुपये से बागेश्वर,पिथौरागढ़,टिहरी और रुद्रप्रयाग जनपदों के 8 ब्लॉकों में मुर्गी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। पशु चारा विकास के लिए गौचर में 20 एकड़, राजकीय फार्म में 26 एकड़ और व्यक्तिगत एक एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular