Homeराज्यउत्तराखण्डदून पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती से पहले ही आरोपियों को धर...

दून पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा!

देहरादून: बीते रविवार की रात थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 02 बदमाशों को दीपनगर रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त एक शातिर चोर है, इनके कब्जे से 2 तमंचे , 4 जिंदा कारतूस व 11 खोखा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों अभियुक्त यू0पी0 व मेरठ के डकैतों के संपर्क में है तथा देहरादून में पैसे वाले बुजुर्गो के घर की रेकी कर बदमाशो को बुलाकर उनके घर मे डकैती करवाने की योजना बना रहे हैं। इनके द्वारा कुछ दिन पहले जोगीवाला व मथुरावाला में भी 02 घर चिन्हित किये गए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के बदमाशों को बुलाकर डकैती डलवाने की योजना थी। परन्तु पुलिस की सतर्कता के कारण उक्त गैंग कोई घटना कारित नही कर पाया। कल ये दोनों अभियुक्त पुनः तमंचे के साथ उक्त चिन्हित घरों में चोरी की योजना बना रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा दीपनगर रेलवे पुल के पास से अवैध तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके साथी गैंग के संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है।

1- मोहित सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी मथुरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
2-अमन भाटिया पुत्र प्रदीप कुमार भाटिया निवासी द्वारिकपुराम लेन no3 मोथरवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular