Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य को हमेशा पूर्व सैनिकों के अनुभव की जरूरत रहेगी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र...

राज्य को हमेशा पूर्व सैनिकों के अनुभव की जरूरत रहेगी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत!

 
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ए.एम.एन. घोष आॅडिटोरियम में पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक देश की सेवा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे पूर्व सैनिक कम उम्र में सेवानिवृत्त हो जाते हैं। पूर्व सैनिकों की ऊर्जा को राज्य के विकास में उपयोग किया जा सकता है। सीएम रावत ने कहा कि कहा कि राज्य सरकार 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित कर रही है। इसके लिए समर्पित लोगों की आवश्यकता है। पूर्व सैनिक इस में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना ने 7,000 अखरोट की पौध तैयार की है। इन पौधों को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों के आय के साधन बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान मरने वाले सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार राजकीय सेवा में लिए जाने का निर्णय लिया गया है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments