बीते रविवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चल रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया. जिसमे 01 अभियुक्ता सहराज को अवैध चरस सहित हिन्दुवाला पुल के पास से एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरा पति मजदूरी करता है जिससे घर के खर्च पूरे नही हो पाते इसलिए पैसो के लालच में सहारनपुर, मिर्जापुर आदि से सस्ते दाम पर चरस लाकर देहरादून में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स आदि को मोटे दाम में बेचती हूँ.