Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मिलेनियम वोटर्स महाअभियान के चलते 09...

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मिलेनियम वोटर्स महाअभियान के चलते 09 दिव्यांग वोटरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

 
रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुभाष रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में मिलेनियम वोटर्स महाअभियान का शुभारम्भ किया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने 09 मिलेनियम दिव्यांग वोटरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। भविष्य के भारत निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रदेश में लगभग 57 प्रतिशत युवा मतदाता हैं। युवाओं में सब कुछ करने की क्षमता है, इसके लिए उनका सही मार्गदर्शन होना जरूरी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत मानव संसाधन है। उत्तराखण्ड वासियों में ईमानदारी, मेहनत एवं संस्कार की भावना है। जिस प्रदेश के पास इतना अच्छा मानव संसाधन हो, वह सब कुछ करने में समर्थ है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि युवा मोर्चा ने मिलेनियम वोटर्स का जो अभियान चलाया है यह नए वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नए वोटर भारत के तकदीर का निर्माण करेंगे। देश के नीति निर्धारण एवं आगामी योजनाओं के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान के समय व्यक्ति की पद एवं प्रतिष्ठा नहीं देखी जाती है। सबके वोट का एक ही मूल्य होता है, चाहे वह राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का हो चाहे एक सामान्य भारत के नागरिक का। इसलिए युवाओं को स्वयं का और अपने वोट के महत्व को समझना जरूरी है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular