HomeUncategorizedआज ही घर से बाहर कर दें इन चीजों को वरना घर...

आज ही घर से बाहर कर दें इन चीजों को वरना घर में कभी लक्ष्मी नही आती!

ज्योतिष की मानें तो कुंडली में ग्रहों के दोष होने पर जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं। साथ ही, अगर घर में वास्तु के दोष होते हैं तो भी गरीबी से मुक्ति नहीं मिल पाती है। अगर घर में सुख शांति चाहते है तो इन चीजों को घर में कभी नही रखना चाहिए. 

1. कबाड़ जमा ना होने दें: अगर आप चाहते हैं कि घर का वातावरण स्वच्छ और पवित्र रहे तो सबसे पहले घर से बेकार सामान बाहर निकाल दें। फटे-पुराने जूते-चप्पल, बेकार पड़ी कीलें, बिना ताले की चाभियां, जंग लगा हुआ लोहा, खराब लकड़ी आदि चीजें तुरंत बाहर निकाल दें। इन चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है, जो कि हमारे स्वास्थ्य और विचारों पर बुरा असर डालती है।

2. सीलन और गंदगी ना आने दें : घर में यदि कहीं सीलन हो, पानी की वजह से गंदगी रहती हो तो ऐसी जगह को साफ कर लेना चाहिए। सीलन और गंदगी की वजह से वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर भी कमजोर होता है।

3. रात में जूठे बर्तन साफ करके ही रखे: रात में जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। इस वजह से घर में दोष बढ़ते हैं। बर्तन में रखे खाने में चींटियां हो सकती है, क्रॉकोच हो सकते है, जिससे बीमारियां होने की संभावनाएं रहती हैं।

4. हमेशा बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें : सभी जानते हैं कि किसी की दुआओं से हमारे जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसीलिए आज भी लोग बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही किसी नए काम की शुरुआत करते हैं।

5. दान पुण्य करते रहना चाहिए : अतिरिक्त सुख पाने के लिए दान-पुण्य करते रहें। गरीबों को दान देने के अलावा बेज़ुबान जानवरों को भोजन खिलाना भी शुभ माना गया है। इसलिए रोजाना घर की सबसे पहली रोटी में से कुत्ते, कौवे और गाय को हिस्सा जरूर दें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular